राजनीति

कभी सोनिया गांधी ने कहा था- मेरे बच्चे भीख मांग लेंगे लेकिन राजनीति में नहीं आएंगे


नई दिल्ली : राजनीति में प्रियंका गांधी के औपचारिक प्रवेश के बाद कांग्रेस में उत्साह की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। राहुल ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश (पूर्व) की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका 4 फरवरी को लखनऊ में पदभार संभालेंगी। लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता है कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे राजनीति में आएं, वह इसके पुरजोर खिलाफ थीं। पत्रकार तवलीन सिंह ने अपनी किताब ‘दरबार’ में इसका जिक्र किया है। ‘दरबार’ में लिखा गया है- ‘बातों ही बातों में सोनिया गांधी से तवलीन सिंह ने पूछा कि क्या वह चाहती हैं कि उनके बच्चे राजनीति में जाएं? इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि मेरे बच्चे सड़क पर भीख मांग लेंगे लेकिन राजनीति में कभी नहीं आएंगे।

उधर, प्रियंका की नियुक्ति को कांग्रेस के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद से यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश के कई जगहों से उन्हें चुनाव लड़ने को लेकर मांग की जा रही थी। इन्हीं में से एक वाराणसी की सीट भी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में पोस्टर लगाकर मांग की है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें।

Related Articles

Back to top button