Entertainment News -मनोरंजन

कमाई के मामले में सलमान और कोहली का नहीं कोई मुकाबला, टॉप 10 से बहार हुए कई स्टार

फोर्ब्स इंडिया ने 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सलमान खान टॉप पर है। वहीँ सुपरस्टार शाहरुख़ खान की कमाई में पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट आई है।

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लगातार तीसरी बार फोर्ब्स इंडिया की, सबसे अधिक कमाई करने वाले 100 सेलिब्रिटीज की सूची में शीर्ष पर पहुँच गए है। सलमान खान ने क्रिकेटर व‍िराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर जगह बनाई है। सलमान 253.25 करोड़ सालाना कमाई साथ पहले नंबर पर है। फोर्ब्स की सूची के अनुसार 52 साल के सुपरस्टार सलमान ने 1 अक्तूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच अपनी फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों से 253.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।सलमान के बाद दूसरे स्थान पर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली है। विराट कोहली ने 1 अक्तूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच 228 करोड़ की कमाई की है। विराट की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।पिछले साल इस लिस्ट में विराट 100 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर थे।

सलमान के अलावा टॉप 5 में अक्षय कुमार, दीप‍िका पादुकोण, महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। कमाई के मामले में अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर है। अक्षय की कमाई 185 करोड़ है. पिछले साल अक्षय इस लिस्ट में 98.25 करोड़ की कमाई के साथ चौथे स्थान पर थे। 2.0 के बाद अक्षय के इस आंकड़े में और भी ज्यादा इज़ाफ़ा हो सकता है। सबसे ज्यादा कमाई के मामले में इस बार दीपिका ने रणवीर को पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल रणवीर की कमाई दीपिका से 3 करोड़ ज्यादा 62 करोड़ थी।लेकिन इस बार रणवीर पिछड़ गए है। दीपिका इस साल 112.8 करोड़ की कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं। पिछले साला वह 59.45 करोड़ की कमाई के साथ 11वें स्थान पर थीं।

महेंद्र सिंह धोनी 101.77 करोड़ की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर हैं। धोनी के बाद आमिर खान (97.5 करोड़), अमिताभ बच्चन (96.17 करोड़), रणवीर सिंह (84.67 करोड़), सचिन तेंदुलकर (80 करोड़) और अजय देवगन (74.5 करोड़) हैं।

फोर्ब्स की सूची में टॉप 5 स्टार्स (करोड़ो में)

सलमान खान- 253.25
विराट कोहली- 228.09
अक्षय कुमार- 185
दीपिका पादुकोण- 112.8
महेंद्र सिंह धोनी- 101.77
आमिर खान- 97.5 करोड़,
अमिताभ बच्चन- 96.17 करोड़
रणवीर सिंह- 84.67 करोड़
सचिन तेंदुलकर- 80 करोड़
अजय देवगन- 74.5 करोड़

सुपरस्टार शाहरुख़ खान पहली बार टॉप 10 में जगह नहीं बना पाए हैं। शाहरुख़ इस साल 56 करोड़ की कमाई के साथ 13वें स्थान पर आ गए हैं। पिछले साल शाहरुख़ 170.5 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुख़ दूसरी पोजीशन पर थी।

Related Articles

Back to top button