BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

कम आय वालो को लाभान्वित करने की मोदी लाये नई योजना, जाने क्या है खबर

                                                                        सुकन्या योजना और पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इन योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। मोदी सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। कम बचत योजनाओं में पैसे लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक सुकन्या समृद्ध‍ि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड समेत अन्य योजनाओं पर ज्यादा ब्याज का लाभ ले सकेंगे। अध‍िसूचना के अनुसार अब आपको सुकन्या समृद्ध‍ि योजना पर सालाना 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले सितंबर तक इस पर आपको 8.1 फीसदी ब्याज मिलता था। पब्ल‍िक प्रोविडेंट फंड पर अभी तक आपको 7.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता था। लेकिन अब आपको 8 फीसदी मिलेगा। किसान विकास पत्र पर ब्याज अब 7.7 फीसदी हो गया है। लेकिन पहले 7.3 फीसदी था। वित्त मंत्रालय की अध‍िसूचना के मुताबिक आपको नेशनल सेविंग्स सर्टि‍फिकेट्स (NSC) पर 8 फीसदी ब्याज प्राप्त होगा। पहले इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिलता था। इसके अलावा 5 वर्षीय मासिक आय खाते पर 7.7 फीसदी, सीनियर सिट‍िजन सेविंग्स स्कीम पर 8.7 फीसदी और 5 वर्षीय रिकरिंग डिपोजिट पर आपको अब 7.3 फीसदी ब्याज मिलेगा।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button