टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कर्नाटक उपचुनाव Live: आज आयेंगे तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के नतीजे

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। यह नतीजे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिहाज से बेहद अहम हैं। आज न केवल कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन की अग्निपरीक्षा होगी बल्कि भाजपा के मनोबल की भी परीक्षा होगी।

कर्नाटक उपचुनाव Live: आज आयेंगे तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के नतीजेशिवमोगा, मांड्या और रामनगर लोकसभा सीटों और बेल्लारी तथा जमखंडी विधानसभा सीटों पर मतदान 4 नवंबर को हुए थे। वोटिंग के लिए करीब 6,450 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन सीटों के लिए कुल 54,54,275 मतदाता पंजीकृत हैं।

पांच सीटों के लिए कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन और भाजपा के बीच है। बता दें मई में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी।

Related Articles

Back to top button