पर्यटन

कर्नाटक के ये खूबसूरत दृश्य पयर्टकों को अपनी ओर करते हैं आकर्षित

दक्षिण भारत में स्थित कर्नाटक एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है, जिसे अत्यधिक प्राकृतिक सुन्दरता का आशीर्वाद प्राप्त है, जिस कारण इसे दक्षिण भारत का पर्यटन हब भी कहा जाता है। कर्नाटक में पर्यटकों के घूमने के लिए अनगिनत स्थान मौजूद हैं, जिनमे से कुछ ऑफबीट स्थान भी शमिल हैं। समर्द्ध संस्कृती से सम्पन्न इस राज्य में ऐतिहासिक इमारतों से लेकर मनोरम हिल-स्टेशन, मीलों दूर तक फैले समुद्री तट, वन्य-जीवन आदि मौजूद है, जो पूरी दुनिया भर के पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आज हम बात करेंगे कर्नाटक की हसीन वादियों के बारे में, जहां जाकर वापिस आने को आपका दिल नहीं मानेगा।

शिमोगा

पर्यटन के लिहाज से शिमोगा को कर्नाटक का रत्न कहा जाता है, जहां भरपूर जीवन जिया जा सकता है। यह एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां की वादियों में जीवन घुला हुआ है। वर्दांत पहाड़ियों, घाटियों, घने जंगलों और वन्य जीवन से भरपूर, शिमोगा में आपको ऐसा अनुभव होगा कि आप प्रकृति की गोद में हैं।

हेब्बा झरना

हेब्बा झरना भद्रा वन्यजीव अभयारण्य -टाइगर रिजर्व के अंदर स्थित, केममुन्गांडी के पहाड़ी स्टेशन में स्थित है। हरे भरे जंगल और सुगंधित कॉफी बागानों से घिरा हेब्बा झरना करीबन 500 फीट की ऊंचाई से गिरता है। शहर के कोलाहल से दूर हेब्बा झरना आसानी से सड़क द्वारा पहुंचा जा सकता है। पर्यटकों को इस झरने तक पहुँचने के लिए खड़ी चढ़ाई करनी होती है। पर्यटक इस झरने में तैराकी का भी मजा ले सकते हैं, इस झरने का पानी औषधीय माना जाता है।

बदामी गुफाएं

कर्नाटक राज्य के बगलकोट जिले में स्थित है बादामी कस्बा दुनियाभर की प्रसिद्ध गुफओं में से एक है। यहां इन गुफाओं के अलावा और भी कई ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं। यहां आपको सदियों पुरानी इमारतें, गुफाएं, मंदिर और महल के साथ ही प्रकृति के हसीन नजारे देखने को मिलेंगे।

अगुम्बे

कर्नाटक स्थित अगुम्बे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां कई बकरना, ओनके अब्बी, और जोगी गुंडी जैसे कई आकर्षक झरने हैं। वहीं, सनसेट प्वाइंट से आप सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देख सकते हैं, जो आपकी शाम को खूबसूरत बना देता है। वहीं, यदि आपको वन्यजीवों से लगाव है तो यहां तेंदुए, बाघ की कई जंगली प्रजातियां देख सकते हैं।

मारवंथे

पनवेल-एडडापाली राजमार्ग पर स्थित,मारवंथे सुंदर समुद्र तट के किनारे स्थित एक छोटा सा शहर है। इस शहर के दाहिनी ओर अरब सागर जबकि बाईं तरफ सौपरनिका नदी बहती है। यह समुद्र तट मीलों-मील तक फैले अपने सफेद रेत के कारण अनछुये समुद्र तट के रूप में जाना जाता है।

पुराने खिलौने, चादरें चौकीदार के बच्चों को दे सकते हैं। जिम्मेदारी बांटने से न सिर्फ आप ‘रिलेक्स्ड’ महसूस करेंगी, बल्कि घर को व्यवस्थित करने में और ‘डी-क्लटरिंग’ में सभी स्वयं को भी भागीदार मानेंगे।

Related Articles

Back to top button