BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयफीचर्ड

कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाये गये, गुजरात भेजे गये देवव्रत

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है और श्री कलराज मिश्र को उनके स्थान पर हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आचार्य देवव्रत और श्री मिश्र दोनों की ही नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जायेगी।

Related Articles

Back to top button