Uncategorized

कश्मीर से लेकर कनाडा तक बर्फबारी, लेह में तापमान -13.8 डिग्री सेल्सियस

sdwaweawe_1482195135-1जम्मू /न्यूयॉर्क।जम्मू कश्मीर समेत भारत के उत्तरी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर के लेह में रविवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहां तापमान माइनस 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमरनाथ यात्रा के बेस कैम्प पहलगाम में टेम्परेचर -5.3 डिग्री रहा।
इससे यहां वाटर की सप्लाई लाइनें जम गईं। कई जल निकायों के किनारे भी जम गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में यहां हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। इस बीच, उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रेलवे ने 15 जनवरी तक 78 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
वैंकुवर में 20 सेमी तक गिरी बर्फ, मेट्रो ट्रेन रद्द
कनाडा के वैंकुवर में रविवार को 20 सेमी. तक बर्फबारी हुई। इससे शहर और आसपास यातायात ठप रहा। वैंकुवर में मेट्रो रद्द करनी पड़ी। लोगों को अगले कुछ दिनों तक लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। उधर, अमेरिका में शनिवार को मैरीलैंड, ओक्लाहोमा, बाल्टीमाेर में बर्फबारी हुई थी। सड़कों पर फिसलन होने से कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के कई हिस्सों में क्रिसमस के दिनों में 110 किमी. की रफ्तार से तूफान आ सकता है। इस दौरान चार इंच तक बर्फबारी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button