फीचर्डराष्ट्रीय

कांगड़ा रैली : PM मोदी ने साधा निशाना, बोले, कांग्रेस ने देश को लूटा

कांगड़ा : बीजेपी के स्टार प्रचारक और देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने वीरवार को कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैहन में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर हमले हुए कहा कि इन्होंने देश को लूटा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में पांच दानवों को पनपने का मौका दिया और संरक्षण दिया पहला दानव खनन माफिया है,‌ जिससे देवभूम‌ि का सीना छलनी हो रहा है। दूसरा वन माफिया है, जो जंगल लुट रहा है और प्राकृतिक संपदा को नष्ट करा रहा है। तीसरा ड्रग माफिया है जो हमारी पीढ़ी को तबाह कर रहा है। चौथा दानव है टैंडर माफिया। टैंंडर में भाई भतीजावाद चल रहा है। पांचवा दानव है ट्रांसफर माफिया। किसी को ट्रांसफर करना है तो बोली लगती है। जो पैसे पाकर ट्रांसफर करते है वो क्‍या आपका भला करेंगे या अपना। इसके अलावा मोदी ने कहा कि हिमाचल को जिसने लूटा है उनकी विदाई 9 तारीख को होगी। कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का केस है। कांग्रेस का स्वच्छता अभियान चल रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुन कर जनता सजा दे रही है। उन्होंने कहा कि इन पांच दानवों की आत्मा पोलिंग बूथ के बटन में हैं। कांग्रेस नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में जवानों की शहादत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू कहते थे जनसंघ को उखाड़ देंगे।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में बीजेपी वोटरों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचारक और देश के पीएम नरेंद्र मोदी वीरवार को कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैहन में परिवर्तन रैली के लिए पहुंचे। खास बात यह है कि प्रदेश के सबसे बड़े जिले में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली थी। वहीं पीएम मोदी के पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी फतेहपुर विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृपाल परमार के पक्ष में जनसभा के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर रैहन में कांगड़ा-चम्बा के सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, मनोहर धीमान, संजय गुलेरिया, राकेश पठानियां, प्रदेश चुनाव प्रभारी मंगल पांडे, राजीव भारद्वाज, कृपाल परमार, रणवीर निक्का, मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button