अजब-गजबज्ञान भंडारफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेसियों की फोटो वायरल, उपवास से पहले खाया छोला, भटूरा

नई दिल्ली : देश में दलितों पर बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ राजघाट पर सोमवार को कांग्रेस उपवास कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस उपवास का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कांग्रेस के ही कुछ नेताओं के छोले-भटूरे खाते हुए फोटो वायरल हो रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेता मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने एक फोटो ट्वीट कर कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसा है। हरीश ने ट्वीट कर कहा, वहां हमारे कांग्रेस के नेता लोगों को राजघाट पर अनशन के लिए बुलाया है और खुद एक रेस्तरां में बैठकर छोले-भटूरे के मजे ले रहे हैं। सही बेवकूफ बनाते हैं। वहीँ इस ट्वीट पर जवाबी हमला करते हुए कोंग्रेसी नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा की भाजपा के लोगों को देश चलाना चाहिए न कि दूसरोें के खाने पर नजर रखनी चाहिए। खुराना ने जो फोटो ट्वीट किया है उसमें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, हारून युसूफ और हाल में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली छोटे-भटूरे खाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस नेता खा रहे हैं वहां के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जाए।
उधर फोटो में दिख रहे कांग्रेसी नेता अरविंदर सिंह ने यह माना कि वह सुबह में नाश्ता कर रहे थे। लवली ने साथ ही कहा कि यह भाजपा असल मुद्दे से जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा, ‘उपवास सांकेतिक था और इसका समय साढ़े 10 बजे के बाद था। ऐसे में हम सुबह में क्या कर रहे थे और क्या नहीं उससे किसी और क्या मतलब है? इस बीच दिल्ली भाजपा चीफ मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेताओं के इस फोटो पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को कुछ देर भी भूखा नहीं रहा जाए। जी उपवास या उपहास? 3 घंटे भी बिना खाये नही रह पाये। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश में दलितों के बढ़ते उत्पीड़न पर केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस दिल्ली समेत देश के तमाम कार्यलयों में उपवास कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

Related Articles

Back to top button