Political News - राजनीति

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राहुल करेंगे अमेठी का दौरा…

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जा रहे हैं। अपने सांसद के आने पर अमेठी में उत्सव सा माहौल है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। पूरे संसदीय क्षेत्र में जोरदार स्वागत की तैयारी है। बैंड बाजा के इंतजाम से लेकर तोरण द्वार तक लग गए हैं। कांग्रेस के झण्डे, बैनर, पोस्टर, कटआउट से अमेठी संसदीय क्षेत्र पट गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राहुल करेंगे अमेठी का दौरा…

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी जा रहे हैं। सुबह 10 बजे लखनऊ एअरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से अपराह्न 12.30 बजे सलोन पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह परसदेपुर पहुंचेंगे। यहां भी उनके स्वागत की जोरशोर से तैयारी चल रही हैं। दोपहर 2.30 बजे परसदेपुर से निकलकर वह अपरान्ह तीन बजे अमेठी पहुंचेंगे। यहां अमेठी कस्बे में उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। पार्टी कार्यालय को झंडों व बैनरों से सजाया गया है। स्वागत कार्यक्रम के बाद वह सीधे मुंशीगंज गेस्ट हाउस जाएंगे। जहां उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 

दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी गेस्ट हाउस में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह मुसाफिरखाना जाएंगे। जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से वह 12 बजे गौरीगंज के लिए रवाना होंगे। यहां उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। गौरीगंज के बाद जायस होते हुए राहुल गांधी साढ़े तीन बजे जगदीशपुर पहुंचेंगे।  कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वह मोहनगंज जाएंगे। मोहनगंज में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमेठी का अध्यक्ष होने पर बनती है सरकार

राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। कांग्रेसियों का मानना है कि जब-जब अमेठी से सांसद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं तब-तब केन्द्र में पार्टी की सरकार बनी है। स्व. राजीव गांधी और सोनिया गांधी का उदाहरण सामने हैं। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ गई है। 

Related Articles

Back to top button