Political News - राजनीतिTOP NEWSदिल्ली

कांग्रेस के वॉर-रुम पर अभिनेत्री रेखा का कब्जा

phpThumb_generated_thumbnail (46)एजेन्सी/नईदिल्ली।संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में पहली बार आने से खबरों की सुर्खियों में आईं मशहूर अभिनेत्री रेखा अब फिर खबरों में हैं। अब खबर उनके आधिकारिक निवास स्थान को लेकर है।

दिल्ली में उन्हें जो -15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर बंगला आवंटित किया गया है, वह कांग्रेस के वार रूम में जाना जाता है। यह बंगला वर्तमान में कांग्रेस के नए सलाहकार प्रशान्त किशोर द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बंगला बुधवार तक तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य आनन्द भाष्कर के नाम था।

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उन्हें इस आवंटन की जानकारी नहीं है। कानून के अनुसार जो जरूरी होगा, वह पार्टी करेगी। कांग्रेस के ही एक अन्य नेता का कहना है कि वार रूम का नाम तो दूसरे लोगों द्वारा दे दिया गया है।

हमारे लिए तो वह हमेशा ही ऐसा स्थान रहा है जहां समन्वय समिति की बैठकें आयोजित की जाती रही हैं। यहां पांच से सात लोग रोज काम करते हैं।

जरूरत हुई तो हम जगह पर चले जाएंगे। पार्टी के ही एक आंतरिक सूत्र का कहना है कि रेखा चूंकि कांग्रेस से ही मनोनीत सदस्य हैं, ऐसे में वहां से कामकाज करने में पार्टी को कोई कठिनाई नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button