राष्ट्रीय

कांग्रेस को देना होगा किसानों की अनदेखी का जवाब : भाजपा

images (3)दस्तक टाइम्स एजेन्सी/नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी सरकार पर ‘किसानों के हितों के प्रतिकूल’ काम करने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज कहा कि इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए जिसने देश पर 60 साल शासन किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तो नंबर एक प्राथमिकता किसान है।

 भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक विजय पाल सिंह तोमर ने कहा, ‘राहुल गांधी की पार्टी ने करीब 60 साल तक देश पर शासन किया। जाहिर है किसान परेशान है तो इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार को आए 18 महीने ही हुए हैं और किसान हमारी सरकार की नंबर एक प्राथमिकता है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है और अगर 65 प्रतिशत जमीन पर सिंचाई की सुविधा नहीं है तो इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए जिसने करीब छह दशक तक देश पर शासन किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत राजग शासनकाल में घोटालों पर रोक लग गई है जो कांग्रेस की चिंता का मुख्य विषय है।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में न केवल 50 हजार करोड़ रूपये की प्रधानमंत्री ग्रामीण सिंचाई योजना पेश की गई बल्कि किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए आजादी के बाद पहली बार व्यापक फसल बीमा योजना को क्रियान्वित किया गया।

भाजपा नेता ने कहा कि देश में अगर 30 प्रतिशत अनाज बर्बाद होता है तो इसके लिए कांग्रेस के 60 साल का शासनकाल जिम्मेदार है। भाजपा नीत सरकार ने खाद्य भंडारण श्रृंखला योजना पेश की है और अन्न के पर्याप्त भंडारण के लिए व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button