ज्ञान भंडार

कांग्रेस ने देश को अंतरिक्ष तक पहुंचाया

ग्वालियर: शहर जिला कांग्रेस अभियान कार्यक्रम आदंलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर द्वारा कांग्रेस पर लगाये गए आरोपों का करारा जबाव देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराया, लोकतंत्र स्थापित किया, आधुनिक भारत बनाया, अंतरिक्ष में तिरंगा लहराया, कम्प्यूटीकरण कराया और भारत को बुलंदियों पर पंहुचाया। केन्द्रीय मंत्री तोमर कल तक खाने को नहीं था, आज इतनी संपदा कहां से आई यह बताएं भाजपाई। शहर जिला कांग्रेस अभियान कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रद्युमन ङ्क्षसह तोमर, मप्र. काग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुरेन्द्र शर्मा, आशीष प्रताप राठौर, महाराज ङ्क्षसह पटेल, बालखांडे, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, सुरेन्द्र परमार चच्चू, राकेश धाकरे, अर्जुन जाटव, संगठन मंत्री इन्द्रजीत सिंह चोहान, वीरेन्द्र तोमर, सतेन्द्र तोमर ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तोमर ने राज्यसभा सदस्य, सांसद और केन्द्रीय मंत्री के रूप में ग्वालियर के विकास से विश्वासघात किया है।
मप्र. भाजपा सरकार में मंत्री के रूप में ग्वालियर के साथ धोखाधड़ी की है। 1983 से पहले भाजपा नेता धीर ङ्क्षसह तोमर की कंट्रोल की दुकान पर नौकरी करने वाले तौमर अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करते रहे। कांग्रेस ने तोमर को आईना दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी का इतिहास है कांग्रेस का इतिहास देश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने का इतिहास है। कांग्रेस का इतिहास 1971 में पाकिस्तान को हराने का इतिहास है। कांग्रेस का इतिहास अंतरिक्ष में तिरंगा फहराने का फतिहास है वहीं तोमर भाजपा के केन्दीय ग्रामीण पंचायत शहरी विकास, इस्पात कोयला खनन जैसे पदो पर रहने के बाद भी विकास के नाम पर ग्वालियर के साथ खिलवाड़ करते रहे, अपना घर भरते रहे 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अपने निवास स्थान की गली में भी विकास नहीं करा पाए और पूरे लोकसभा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।

Related Articles

Back to top button