Uncategorized

कार्तिक मास: जानिए घर में कहां लगानी चाहिए तुलसी, कुंवारी लड़कियों को मिलता है मन वांछित फल

कार्तिक माह में तुलसी पूजन से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। द्वापर युग में श्रीकृष्ण भगवान को पाने के लिए गोपिकाएं कार्तिक मास में यमुना स्नान करने के साथ तुलसी की पूजा करती थीं। आज भी कुंवारी कन्याएं मन वांछित फल पाने एवं वर पाने के लिए सुबह स्नान कर तुलसी पूजा कर इस परंपरा को निभा रही हैं।

धनवंतरि पक्ष के अनुसार तुलसी का पौधा आयुर्वेदिक है और इस पौधे की जड़, पत्ती और तना सभी प्रतिरोधी क्षमता रखते हैं, जो शरीर के कई विकारों को दूर कर देती है। कार्तिक का महीना तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम होता है। आज हम आपको बताते है इस माह में कहा लगाए तुलसी का पौधा।

तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन ही लगाना चाहिए।

घर या आंगन के बीच में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा आप अपने सोने के कमरे की बालकनी में भी लगा सकते हैं

Related Articles

Back to top button