दिल्लीब्रेकिंग

किस करते समय आठ महीने की गर्भवती महिला ने चबा डाला पति की जीभ

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रनहोला में एक प्रेगनेंट पत्नी ने जानबूझकर किस करते समय अपने पति की जीभ काट ली। शनिवार को 22 वर्षीय पत्नी ने किस करते समय अपने हमउम्र पति की जीभ इसलिए काट ली, क्योंकि उसे वो स्मार्ट नहीं लगता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्नी को लगता था कि उसका पति स्मार्ट नहीं है और वो उससे खुश नहीं थी।

हालांकि लोगों का ये भी कहा है कि दोनों के बीच तालमेल ठीक नहीं था और उनमें अक्सर झगड़े होते थे। ये भी पढ़ें:फूड ब्लॉगर बनकर पांच साल से फ्री में खाना खा रही थी महिला, हुई गिरफ्तार जीवन में शायद ही बोल पाए पति दोनों का सभी के सामने एक झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद उनमें सुलह हो गई। स्ट्रीट आर्टिस्ट पति का सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि वो अब शायद जीवन में दोबारा कभी नहीं बोल पाएगा। पीड़ित पति के पिता ने पुलिस को सूचना दे इस मामले की जानकारी दी। आठ महीने कीप्रेगनेंट पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों ने 20 नंवबर, 2016 को शादी की थी। पत्नी पर दर्ज हुआ केस डीसीपी (बाहरी) सेजु कुरुविला ने बताया कि महिला के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 326 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दो साल पहले शादी की थी। उसे अपना पति पसंद नहीं था और वो शादीशुदा जिंदजी से परेशान था। इसके कारण, वह अक्सर उसके साथ झगड़ा करती थी। शनिवार की शाम को दोनों में फिर लड़ाई हुई। इसके बाद पति ने पत्नी को किस कर मनाने की कोशिश की। पत्नी ने पहले तो अपने पति को किस करने की इजाजत दी, लेकिन फिर उसकी जीभ काट ली।

Related Articles

Back to top button