अद्धयात्म

कुंभ राशि वालों को होंगे बड़े फायदे, धनु राशि वालों के लिये आज संकट भरा दिन

गुरुवार दिनांक 11 अक्टूबर आज का दिन क्या कहता है आपके जीवन में। क्या कहते हैं आपके सितारे। धुन राशि वालों को सोच समझकर करना होगा आज काम, कुंभ राशि वालों को होने जा रहा बड़ा फायदा। अन्य राशि वालों के लिए भी आज का दिन बेहद खास। पढ़िये क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

मेष:- लगभग बहुत सी रुकावटें खत्म हो सकती हैं। काम समय पर कर लेंगे। नौकरी और पैसों के लिहाज से दिन ठीक हो सकता है। आप काफी महत्वाकांक्षी और उदार हो सकते हैं। आपको सफलता मिले या न मिले, अपनी कोशिशें न छोड़ें। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार या मकान संबंधित अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है। किसी पुराने दोस्त या प्रेमी से फोन पर संपर्क हो सकता है। जो भी बातचीत होगी, आप दोनों के लिए ही सकारात्मक हो सकती है। धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। काम के विस्तार की योजनाएं बन सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
वृष:- मीठा बोलकर आप अपने काम करवा लेंगे। करियर और निजी जीवन आपके लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है। नई नौकरी के लिए कोशिश करनी होगी। प्रेमी, जीवनसाथी या परिवार के किसी अन्य खास सदस्य के कामकाज या रहने की जगह में बदलाव होने की संभावना है। करियर को लेकर आपके दिमाग में कोई ऐसा आइडिया आ सकता है जो आपके लिए कारगर रहेगा। आप कुछ खास फैसले भी ले सकते हैं। इस सिलसिले में काफी मंथन और बातचीत होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है।
मिथुन:- आज आप किसी खास नतीजे पर पहुंच सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से दिमाग में जो उथल-पुथल चल रही है, वो खत्म होने हो सकती है। आपके लिए दिन ठीक है। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ सकता है। खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
कर्क:- आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आज आप जहां तक हो सके, शांत रहें, समझौते का मन बनाकर चलें। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। खरीददारी हो सकती है। नई वस्तु या कार खरीदने का विचार हो सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
सिंह:- आज जाने-अनजाने में आपसे ऐसा कोई काम हो सकता है जिससे आपकी इज्जत के दो सितारे बढ़ जाएंगे। कम मेहनत में भी फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा वैचारिक मतभेद खत्म हो सकता है। टेंशन और आपके मन के सवाल अपने आप ही खत्म हो सकते हैं। कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों और दोस्तों की मदद से आपको फायदा हो सकता है। आप जो नया काम करना चाहते हैं, वह शुरू हो सकता है। जमीन-मकान की खरीददारी भी होने के योग हैं। दिनभर बिजनेस के बारे में प्लानिंग हो सकती है। नौकरी-धंधा भी अच्छा चल सकता है। परेशानियों का समाधान आपके सामने आ सकता है। परिवार के सदस्यों से मदद मिलने के योग हैं।
कन्या:- एकाग्र होने की कोशिश करें। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपसे अपनी खास बातें भी शेयर कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। सितारे आपके कुछ काम पूरे करवा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी पहचान का दायरा बढ़ सकता है और आप हिम्मत से काम कर सकेंगे।
तुला:- आज आप में जरूरत से ज्यादा काम करने की ऊर्जा रहेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। आपकी सफलता पूरी तरह आपकी तैयारियों पर हैं। महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं। दूसरों से जरूरत लायक मदद मिल सकती है। पैसों की स्थिति सकारात्मक हो सकती है। दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं। मौके पर ही फौरन कोई फैसला करने के पहले ठीक से विचार कर लें।
वृश्चिक:- सूझबूझ से साथियों का भला करेंगे। आप कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें। लोगों से कोई उम्मीद न रखें। अपनी तरफ से पूरी विनम्रता से पेश आएं। मन की बात मन में ही रखें। आज होने वाली कोई खास बातचीत आपके भविष्य को भी प्रभावित कर सकती है। आज आप व्यावहारिकता भी रखें। अपने मन की बात पर पूरा भरोसा करें। कोई बड़ा सरप्राइज आप तक आ सकता है। आज बड़े लोगों के साथ रहने का अवसर भी आपको मिल सकता है। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा।
धनु:- शांति से दिन बिताएं और आने वाले समय की प्लानिंग करें। कई मामलों में आपको मंथन करना पड़ सकता है। कोई भी कदम सोच-समझ कर ही बढ़ाएं। आप पर कुछ जिम्मेदारियां हो सकती हैं। अपना काम मन लगाकर करें। समय आने पर उसका फायदा भी आपको हो सकता है। आपके द्वारा रखी गई योजना पूरी हो सकती है। हर सौदे पर ध्यान दें। कुछ समस्याएं अपने आप खत्म हो सकती है। रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग बन हैं। बदलावों को अपनाने का दिन है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आवास संबंधी समस्या भी आज सुलझ सकती है। बिजनेस के काम से बाहर जा सकते हैं। संतान की प्रगति होगी। बहुत से काम पूरे हो जाएंगे।
मकर:- आपके लिए खुद पर नियंत्रण और अनुशासन रखना जरूरी है। भावनात्मक मामले चरम पर रहेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ समय बीतेगा। हर भावनात्मक स्थिति में खुद को संयम में रखें। पैसों के मामले में धीरे-धीरे आगे बढ़ें। बड़े और अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह भी आपको मिल सकती है। कला, संगीत, भाषा, लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर संबंधित अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें।
कुंभ:- अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। रोजमर्रा के कामकाज बिना रुकावट के पूरे होंगे। किसी बड़ी बात को लेकर टेंशन खत्म हो सकती है। आप बहुत उत्साह में रहेंगे। दोस्तों और संबंधियों के बारे में विचार करेंगे। मन में सकारात्मक उर्जाएं भी रहेंगी। किसी तनावपूर्ण स्थिति को संभालने और शांत करने की कोशिश करें। विकास की योजनाएं बन सकती हैं।
मीन:- नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग टारगेट बना कर काम करें। आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है। उसका अहसास भी आपको पहले से होगा। संतुलित रहें और अपनी प्राथमिकताओं पर पूरा ध्यान दें। आप छोटे-मोटे विषयों पर भी काफी गहराई से विचार करेंगे। धैर्य रखें और पूरी बात समझकर ही कोई फैसला करें। अचानक कोई बात आप पर असर छोड़ सकती है। आपका बिजनेस भी सामान्य रहेगा। दोस्तों से भी मदद मिलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button