Lifestyle News - जीवनशैली

कुछ ऐसे बनायें वेजीटेबल मंचूरियन

कुछ ऐसे बनायें वेजीटेबल मंचूरियन

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री 

100 ग्राम बंदगोभी, 50 ग्राम गाजर, 50 ग्राम मशरुम, 50 ग्राम प्याज, 30 ग्राम हरा धनिया, 30 ग्राम हरा प्याज, 10 ग्राम अदरक, 10 ग्राम लहसुन, 5 मिलीलीटर ग्रीन चिली सॉस, 5 मिलीलीटर सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, चुटकी भर अजिनोमोटो, 50 ग्राम मैदा, 50 ग्राम कॉर्नफ्लोर, तलने के लिए तेल।

विधि

बंदगोभी, गाजर, प्याज, मशरूम, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें। कटी सब्जियों में नमक मिलाएं। इसके बाद इन सब्जियों में मैदा और कॉर्नफ्लोर डालकर ठीक से मिला लें। अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी भी मिला लें। इस मिश्रण से बराबर-बराबर आकार की गोलियां बनाएं। किसी कड़ाही में तेल गरम करके सुनहरा होने तक सभी गोलियों को तलें।

अब थोड़ा तेल गरम करके उसमें बारीक कटे अदरक, लहसुन और प्याज को भूनें और फिर उसमें पानी डालकर ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, अजिनोमोटो और धनिया पत्ता डालें। इसे गाढ़ा करने के लिए कॉर्नफ्लोर डालें। थोड़ा खौलने पर इसमें गोलियां डालकर उतार लें। वेजीटेबल मंचूरियन तैयार है। इसे गरमागरम परोसें।

 

Related Articles

Back to top button