ज्ञान भंडार

कृष्ण जन्माष्टमी : कान्हा को भोग में चढ़ाएं माखन, मिश्री

आस्था : देश में 23 और 24 अगस्त दोनों ही दिन जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कृष्ण जन्माष्टमी पर 56 भोग चढ़ाने की मान्यता है। लेकिन कान्हा को सबसे ज्यादा पसंद है माखन मिश्री का प्रसाद। मंदिरों में प्रसाद और भोग के इंतजाम तो हैं ही आप अपने घर की पूजा में भी माखन मिश्री का भोग चढ़ा का मुरली वाले माधव को प्रसन्न कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आज वृंदावन बांके बिहारी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहां की परंपरा के अनुसार बांके बिहारी को दूध और उसके उत्पाद बतौर प्रसाद चढ़ाया जाता है। भगवान कृष्ण को जो प्रसाद चढ़ाया जाता है उस भोग को बाल भोग कहा जाता है। इसमें कचौरी, सूखे आलू की सब्जी और बेसन के लड्डू को रखा जाता है। अगर आपने व्रत रखा है या जन्माष्टमी का विधि विधान से पूजन कर रहे हैं तो प्रसाद के तौर पर आपको श्री कृष्ण को माखन मिश्री चढ़ाना चाहिए। निम्न तरीके से तैयार करें-

– 250 ग्राम मिश्री
– 1 किलोग्राम दही
– एक बड़ा चम्मच पिस्ता
– 2-3 कप पानी
प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही डालें। इसके बाद यदि आपके पास मथनी है तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं वरना ब्लेंडर में आप दही ब्लेंड कर सकते हैं। दही को अच्छी तरह ब्लेंड करें और उसमें से निकलने वाले मक्खन को एक अलग बर्तन में रखें। जब आप दही से मक्खन निकाल रहे हों तो धीरे-धीरे पानी डालते रहें। इससे मक्खन आसानी से निकल जाएगा। जब मक्खन निकल जाए तो दही को ब्लेंड करना बंद कर दें। अब मक्खन में मिश्री और बारीक कटा हुआ पिस्ता डाल दें। इस प्रकार आपका मक्खन-मिश्री का प्रसाद तैयार हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button