टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री ने दिया अमर्यादित बयान, कहा- नरेंद्र मोदी गगन और राहुल गांधी’ नाली का कीड़ा’ जैसे

लोकसभा चुनाव में भले ही अभी काफी समय बाकी हो लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान देखी जानेवाली अमर्यादित भाषा के रंग अभी से दिखने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बेहद अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। चौबे ने राहुल गांधी को नाली का कीड़ा कहा है।चौबे ने यह विवादित बयान देकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का अमर्यादित बयान- नरेंद्र मोदी गगन और राहुल गांधी 'नाली का कीड़ा' जैसेअश्विनी चौबे बिहार के बक्सर से सांसद हैं। चौबे ने सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते-करते राहुल गांधी को ‘नाली का कीड़ा’ बता दिया। अश्विनी चौबे ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकार गगन की तरह है, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष नाली के कीड़े के समान हैं।” 

चौबे ने अपने अमर्यादित भाषा को यहीं पर लगाम नहीं लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को मेंटल सिजोफ्रेनिया (एक तरह से ‘पागलपन’) का रोगी कहा। चौबे ने कहा, “इस बीमारी में रोगी दूसरों को पागल कहता रहता है। राहुल अपने आपको महान, बौद्धिक और परफेक्ट बताते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी राफेल सौदे पर झूठ बोल रहे हैं। मैं उनसे काफी आहत हूं। 

लोकसभा चुनावों की सियासत के चलते अश्विनी चौबे ने महागठबंधन को महाठगबंधन का नाम दे दिया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन बनाने वाले नेताओं को जनता की हाय लगेगी। चौबे ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक है। यह कोई महागठबंधन नहीं है, बल्कि महाठगबंधन है। भारत को प्रगतिशील प्रधानमंत्री की जरूरत है और महान और प्रगतिशील भारत बनाने के लिए पूरा देश एक है। इसलिए हम भी एक हैं। हम एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। 

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को नीच आदमी बता दिया था, जिसके बाद उस बयान पर न सिर्फ बवाल मचा था, बल्कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से काफी समय तक निलंबित भी होना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button