फीचर्डराजनीतिलखनऊ

केन्द्र एवं प्रदेश की योजनाओं की जानकारी रखें : प्रद्युम्न


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर क्षेत्र के सभी प्रदेश, अवध क्षेत्र, महानगर पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्रियों तथा वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायकों की एक परिचयत्मक तथा संगठनात्मक बैठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार जी के निर्देश पर क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर पर आहुत की गयी। लखनऊ महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराते हुये लखनऊ महानगर द्वारा चलाये जा रहे संगठन कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी दी और कहा कि लखनऊ महानगर कार्यकर्ता संगठन के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं एवं दिये गये कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाते हैं आगे भी आप सबके जैसे निर्देश प्राप्त होगें उन्हें पूरा किया जाएगा।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आवह्न करते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की आप सब पूरी जानकारी रखे तथा बूथ पर सम्पर्क कर जनता तक पहुंचाये। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं, किसानों, नवजवानों एवं समस्त जनता के लिये क्या-क्या कार्य कर रही है यह आप लोगों को नीचे जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि चंूकि मैं लखनऊ महानगर क्षेत्र का कार्यकर्ता हूं और आज सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर लगकर वोट लिस्ट में नाम जुड़वाने का कार्य जोर शोर से कर रहे हैं यह लोकसभा गृहमंत्री राजनाथ सिंह की है हम सबको मेहनत कर पिछली बार से अच्छा रिजल्ट देना है। राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेयी एवं उ.प्र.सरकार में मंत्री बृजेश पाठक ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर नगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, एमएलसी बुक्कल नवाब, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, रामकुमार शुक्ला, राजधानी बैंक के चेयरमैन मान सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, डा. श्वेता सिंह, मंत्री जयति श्रीवास्तव जितेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण लोधी, ओ.पी. श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, विवेक सिंह तोमर, अशोक तिवारी, सुनील यादव गुड्डू, सुनील मिश्रा, घनश्याम अग्रवाल, शेष नारायण मिश्रा, नगर मंत्री जया शुक्ला, अर्चना साहू, सीमा स्वर्णकार, नीलमबाला प्रजापति, चन्द्रा रावत, कुमकुम राजपूत, संदीप शर्मा सहित मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button