Health News - स्वास्थ्यInternational News - अन्तर्राष्ट्रीय

कैंसर की वजह बन सकती है सिगरेट

smookingटोक्योः धूम्रपान की लत छोडने के लिये ई सिगरेट का सहारा लेने और उसे कम नुकसानदेह समझने वालों के लिये बुरी खबर है। जापान के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ई सिगरेट में सामान्य सिगरेट की तुलना में 10 गुना अधिक खतरनाक रसायन होते हैं जिनसे कैंसर जैसी घातक बीमारियां होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई प्रकार के ई सिगरेट के अंदर इस्तेमाल किये जाने वाले तरल पदार्थ के वाष्प में फार्मल्डिहाइड और एसीटलडिहाइड जैसे रसायन होते हैं जो बेहद नुकसानदेह हैं।देश के स्वास्थ्य मंत्नालय द्वारा नियुक्त इन अनुसंधानकर्ताओं के समूह ने बताया कि ई सिगरेट को आम तौर पर सामान्य सिगरेट की तुलना में कम हानिकारक माना जाता है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। कई मायनों में ये सामान्य सिगरेट से ज्यादा खतरनाक हैं। राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य संस्थान के डा. नाओकी कुनुगिता ने बताया कि ई सिगरेट में फार्मल्डिहाइट और एसीटलडिहाइड जैसे कार्सनिोजेंस सामान्य सिगरेट की तुलना में कहीं ज्यादा मात्रा में पाये जाते हैं। ई सिगरेट के एक ब्रांड में तो यह सामान्य सिगरेट की तुलना में दस गुना से भी अधिक पाये गये। उन्होंने बताया कि ई सिगरेट के तरल पदार्थ को वाष्प में बदलने वाले तार के आवश्यकता से अधिक गर्म हो जाने पर ये रसायन और अधिक मात्ना में निकलने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button