उत्तर प्रदेशफीचर्ड

कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर भाजपा मुख्यालय पर आतिशबाजी

लखनऊ। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौर्य ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है और कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए राजग का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई भेजी है तथा उत्तर प्रदेश के समूचे विपक्ष से अपील की है कि वह कोविंद को सर्व सम्मति से राष्ट्रपति पद पर आसीन करने के लिए समर्थन दे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ की जनता के लिए कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया जाना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा पार्टी नेतृत्व को इसके लिए बधाई, जिसने उत्तर प्रदेश से प्रथम बार दलित वर्ग से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया।

मौर्य ने कहा कि किसान के बेटे की पृष्ठभूमि के व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया जाना हमारे लिए तथा करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष उत्साह गौरव और प्रसन्नता की बात है। रामनाथ कोविंद ने गरीब शोषित के लिए कार्य किया। कोविन्द की संविधान की गहरी समझ से अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो देश को फायदा मिलेगा। कोविंद दलित, पीडितों, शोषित मुखर आवाज बने रहेंगे। इसी खुशी के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा पटाखे छोडे़ गए, फूलझाड़ियां जलाई गई तथा अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने प्रमुख नेताओं मे बधाई देने वाले में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं अुनसूचित मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमापति शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, धर्मपाल सिंह, राजवीर सिंह, प्रकाश शर्मा, आशुतोष टण्डन आदि रहे।

Related Articles

Back to top button