राजनीतिराष्ट्रीय

कौन होगा गुजरात का सरदार: दूसरे चरण के चुनाव से जुड़ीं अहम बातें

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस चरण में गुजरात विधानसभा की 93 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में दरियापुर ऐसी विधानसभा सीट होगी, जो कि क्षेत्रफल के मामले में सबसे छोटी होगी। इसका विस्तार छह किमीं के दायरे में होगा, जबकि इस चरण की सबसे बड़ी विधानसभा सीट राधापुर होगी, जिसका विस्तार क्षेत्र 2,544 किमी. होगा। सबसे कम मतदाताओं के हिसाब से इस चरण की सबसे छोटी विधानसभा सीट लिमखेडा होगी, जहां 1,87,245 मतदाता हैं। वहीं मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा सीट घटलोधिया है, जहां 3,52,316 मतदाता हैं।कौन होगा गुजरात का सरदार: दूसरे चरण के चुनाव से जुड़ीं अहम बातें

ईवीएम में कैद हो जाएगी उम्मीदवारों की किस्मत

गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के क्षेत्र में शामिल कुल जनसंख्या 3,40,97,150 है, जिसमें 1,76,44,705 पुरुष हैं, जबकि 1,64,52,445 महिला मतदाता हैं। इस चरण में शामिल मतदाताओं की कुल संख्या 2,22,96,867 है। इसमें 1,15,47,435 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 1,07,48,977 महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग की ओर से 2,22,96,867 मतदाताओं को इलेक्ट्रानिक फोटो आईडी कार्ड जारी किया गया है। इसमें 1,15,47,433 पुरुष मतदाता और 1,07,48,977 महिला मतदाता शामिल हैं।

पुरुष-महिला मतदाता करीब करीब बराबर

गुजरात चुनाव में शामिल 18 से 25 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 37,37,450 है। इसमें 21,20,421 पुरुष महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि 16,16,880 महिला मतदाता हैं। इसमें 149 अन्य मतदाता शामिल हैं। वहीं 26 से 40 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 80,91,737 है। इसमें 41,99,901 पुरुष और 38,91,655 महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि अन्य 181 हैं। 41 से 60 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 74,15,727 है। इसमें 37,80,873 पुरुष और 36,34,757 महिला मतदाता है, जबकि 97 अन्य शामिल हैं। वहीं 60 वर्ष से आयु ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 30,51,953 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 14,46,240 और महिला मतदाताओं की संख्या 16,05,685 हैष जबकि 28 अन्य शामिल हैं।

दांव पर 851 उम्मीदवारों की किस्मत

गुजरात विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में कुल 851 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 782 पुरुष उम्मीदवार हैं, जबकि 69 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सूबे की मेहसाना विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर कुल 34 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबकि सबसे कम उम्मीदवार जलोड विधानसभा सीट पर है। यहां मात्र दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

भाजपा ने सूबे की सभी 93 विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 91 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 75 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी ने 47 लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 28 लोगों को अपने टिकट पर खड़ा किया है। शिवसेना ने मात्र 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Related Articles

Back to top button