अद्धयात्म

क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

phpThumb_generated_thumbnailएजेन्सी/शनिवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
 
मेष 
सामाजिक नए परिचय फायदेमंद होंगे। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान से विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना  बन रही है।
 
वृष 
सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आवास संबंधी समस्या रह सकती है।
 
मिथुन 
राजकार्य में आ रही बाधा दूर होगी। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में लापरवाही हानिकारक होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
 
कर्क 
कार्यक्षेत्र में लाभ बढ़ेगा। निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी असहाय की मदद करने का अवसर मिलेगा।
 
सिंह 
किसी की देखादेखी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नई योजनाएं सफल होंगी। देवस्थल पर भ्रमण होगा।
 
कन्या 
नए व्यवसायिक सौदों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी की आलोचना, नकल न करें। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिलने के योग हैं।
 
तुला
कम समय में काम को पूरा करेंगे। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने से स्थिति मजबूत होगी। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे।
 
वृश्चिक 
आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। विरोधियों से सावधान रहें।
 
धनु 
अपने व्यवहार को नम्र रखें। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने होंगे। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। व्यापार में किए परिश्रम का पूरा फल आज मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।
 
मकर 
नौकरी में नई जवाबदारी मिलने के योग हैं। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। संतान से सुख मिलेगा।
 
कुंभ
दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
मीन 
व्यावसायिक दृष्टि से समय लाभदायक और अनुकूल है। नए अनुबंध व्यापार को उन्नति देंगे। प्रियजनों से मिलने के संयोग प्राप्त होंगे। निजी जीवन में आवेश में आकर कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे।

Related Articles

Back to top button