स्पोर्ट्स

क्रिकेट से दूर इनके बीच समय बिता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

VIDEO: क्रिकेट से दूर ऐसे समय बिता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप विजेता कप्तान धोनी इनदिनों रांची में परिवार के साथ हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खत्म होने के बाद से भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मैदान से दूर हैं। इस दौरे पर अपने 10,000 वनडे रन पूरे करने वाले धोनी इनदिनों रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी जब भी घर पर होते हैं तो वो अपने कुत्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं। धोनी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पाचों कुत्तों को ट्रेन करते दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bm2oLJTndaY/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

कुछ ही दिन पहले धोनी ने अपने इस अकाउंट से एक और क्यूट वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो बेटी जीवा के साथ खेल रहे थे। वीडियो में जीवा अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में थी और गुब्बारों के साथ खेल रही थी। इन सभी वीडियो में साफ दिखता है कि मैदान से दूर धोनी परिवार के साथ समय का आनंद ले रहे हैं। धोनी इस बीच तमिलानाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान मेहमान बनकर आए थे। अपने पसंदीदा क्रिकेटर को चेन्नई में देखकर फैंस काफी खुश हुए थे।

https://www.instagram.com/p/BmvM8ypHbEe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

माही को दोबारा मैदान पर देखने की फैंस की इच्छा अब एशिया कप में ही पूरी होगी। भारत और एशिया की बाकी टीमें 15 सितंबर से यूएई में एशिया कप खेलेंगी। भारतीय टीम का पहला मैच 18 सितंबर को होगा, वहीं 19 सितंबर को टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी।

https://www.instagram.com/p/BmXf0lKHmhS/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

मित्रों जैसा की आप सभी अवगत ही होगें कि टेस्‍टे चौथे मुकाबले में इंडियन टीम काफी दबाव में थी इसमें कोई दो रॉय नही है वहीं इस मुकाबले खेल रहे ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन को लेकर इन पर काफी सवाल उठने लगे है। क्‍योंकि इन्‍होंने 29 गेंदें खेली पर एक भी रन नही ले पाये। इस संबंध में भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान कह दी दिल छू लेने वाली है।

तो वहीं इस समय वो अपने करियर के शुरूवाती दौर में उनको कुछ परेशानियों होना स्‍वाभाविक है। मेरा मानना है कि ऋषभ पं जल्‍द ही इन सभी परेशानियों से उपर उठकर इंडियन टीम के लिये अहम भूमिका निभाने में कामयाब होगें। इस खिलाड़ी के संबंध में आप लोगों की क्‍या प्रतिक्रियायें है? कमेंट बॉक्‍स में अपनी महत्‍वपूर्ण रॉय अवश्‍य लिखें।

Related Articles

Back to top button