मनोरंजन

खत्म हुई करीना कपूर- प्रियंका चोपड़ा की पुरानी लड़ाई, दोनों अभिनेत्रियां करण जौहर के चैट शो में साथ नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और करीना कपूर अपने रिश्तों के बीच की कड़वाहट को भुलाकर एक बार फिर साथ नजर आएंगी, दोनों करण जौहर के चैट शो में साथ दिखेंगी।

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच कैटफाइट होना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसी ही कैटफाइट लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच चल रही थीं। दोनों ने फिल्म ऐतराज में साथ काम किया, इसके बाद दोनों डॉन की रीमेक में भी साथ नजर आईं, लेकिन इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आईं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही दोनों अभिनेत्रियां करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 6 में साथ नजर आएंगी। बता दें कि यह इस सीजन का लास्ट सीजन होगा। करीना और प्रियंका को लेकर लंबे समय से ये खबरें थीं कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है।

https://www.instagram.com/p/BrTHDtmF25Z/?utm_source=ig_web_copy_link

दोनों के बीच का झगड़ा तभी सामने आया था जब करण जौहर के शो पर करीना कपूर ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें यह एक्सेंट (Accent) कहां से मिला है? इसके बाद प्रियंका कहां चुप बैठने वाली थीं, तो उन्होंने भी जवाब में कहा कि, वहीं से जहां से करीना के बॉयफ्रेंड (सैफ अली खान) को मिला है। साल 2007 में भी करीना ने कहा था कि वो केवल रानी मुखर्जी को एक्ट्रेस बनने लायक समझती हैं, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने करीना को जवाब भी दिया था। इसके अलावा दोनों के बीच की इस कैटफाइट की वजह एक्टर शाहिद कपूर को भी माना जाता रहा है। क्योंकि करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद शाहिद ने प्रियंका को डेट किया था।

https://www.instagram.com/p/BrTG5xUlOTX/?utm_source=ig_web_copy_link

लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्तों के बीच की कड़वाहट को भुलाकर एक नई शुरुआत की है और अब जल्द ही दोनों करण जौहर के शो में साथ नजर आएंगी। इस दौरान दोनों कई मुद्दों पर खुलकरा बात करती भी दिखेंगी। शो में दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करती भी नजर आएंगी। इस दौरान करण प्रियंका से पूछा कि वरुण धवन इन दिनों किसे डेट कर रहे हैं तो प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं पता, इसपर करीना ने प्रियंका की खिंचाई करते हुए कहा कि अपनी जड़ों को मत भूलो। शो के दौरान दोनों को पता चलता है कि उनके बीच एक चीज कॉमन है कि दोनों के पति ने उन्हें ग्रीस में ही प्रपोज किया था।

Related Articles

Back to top button