दिल्ली

खौफनाक : दोस्त के घर फ्रिज में मिले लापता युवक के शरीर के टुकड़े

दिल्ली के महरौली इलाके में हत्या का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कई दिनों से लापता एक शख्स का शव उसी के दोस्त के कमरे के फ्रिज से टुकड़ों में पॉलिथीन में पैक बरामद किया गया है। ये युवक एक रेस्टोरेंट में काम करता था। घटना महरौली इलाके के सैदुल्लाजाब गांव के मकान नंबर 492 की है। मृतक का नाम विपिन जोशी (29) है। विपिन उत्तराखंड का रहने वाला है। विपिन 10 अक्टूबर से लापता था, 12 अक्टूबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विपिन जोशी फियो नाम के रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। विपिन के परिवार को शक है कि बादल मंडल ने ही उसकी हत्या की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,विपिन के भाई के कहने पर जब पुलिस ने शनिवार को उसके दोस्त का घर खंगाला तो फ्रिज में तीन टुकड़ों में बंद उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि घर से इतनी बदबू आ रही थी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल था। कमरे से धारधार हथियार भी मिला जिससे शव को काटे जाने का शक है, शराब की कुछ बोलतें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में विपिन के दोस्त बादल मंडल पर हत्या का शक जताया है। हत्या के बाद से ही बादल मंडल फरार है।

बता दें कि विपिन अपने दोस्त बादल मंडल के साथ एक रेस्त्रां में कई सालों से काम कर रहा था। 15 दिन पहले बादल की पत्नी गांव गई थी। 9 अक्टूबर को विपिन, बादल के घर आया और दोनों ने यहां साथ में शराब पी। अगले दिन शाम करीब चार बजे बादल कमरे का ताला लगा चला गया। इधर, विपिन के घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने गांव में ढूंढा लेकिन नहीं मिला। फिलहाल, विपिन का दोस्त बादलफरार है। पुलिस अधिकारियों को शक है कि बादल ने ही विपिन की हत्या कर लाश को फ्रिज में रखा है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button