BREAKING NEWSउत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए पांच बच्चों की डूबकर मौत, सभी शव बरामद

वाराणसी : जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते वक्त पांच किशोर पानी में डूब गए। किशोरों के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों के शव बरामद किए। किशोर गढ़ही के रहने वाले थे। एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक, बच्चों के परिजन बुनकरी का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, लॉकडाउन में गंगा स्नान की बात बच्चों ने घर वालों से नहीं बताई थी। गौरतलब है कि बीते साल भी इसी जगह नदी में नहाते वक्त पांच में से 3 किशोर की डूबकर मौत हो गई थी। रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाने के बाद गंगा में उतरे किशोर घटना वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में सिपहिया घाट की है, जहां 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव नदी से निकाले जा चुके हैं।

रामनगर थाना क्षेत्र के वारी गढ़ही निवासी तौसीफ (20), फरदीन (14), शैफ (15), रिजवान (15) और सकी (14) शुक्रवार सुबह घर से एक किमी दूर सिपहिया घाट पर गंगा किनारे घूम रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सभी ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया। इसके बाद गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए।

नदी में नहाने के दौरान एक का पैर फिसला तो वह गहराई में चला गया। उसे बचाने में अन्य चार भी डूब गए। यह देख आसपास वालों ने शोर मचाते हुए मदद के लिए अपने कदम बढ़ाए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद ली और पांचों के शव नदी से बाहर निकाले। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button