उत्तराखंड

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट आज खुलेंगे, उत्सव डोली गंगोत्री पहुंची

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरूआत भी हो जाएगी।  मां गंगा और यमुना की उत्सव डोलियां धामों को रवाना हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट आज खुलेंगे, उत्सव डोली गंगोत्री पहुंची

शीतकालीन प्रवास मुखबा से कल मां गंगा की उत्तव डोली रवाना हुई थी। जो यहां से गंगोत्री के लिए प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुंच गई। जहां  विधि विधान के साथ  पूजा अर्चना शुरू हो गई। इसके बाद गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के दर्शन को खोले जाएंगे।

वहीं खरसाली से मां यमुना अपने भाई शनि महाराज के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना हो गई। यमुनोत्री धाम में डोली पहुंचने के बाद दोपहर सवा 12 बजे यमुनोत्री के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद से आगामी छह माह तक गंगा व यमुना मां की पूजा इन धामों में ही होगी। 
 

Related Articles

Back to top button