लखनऊ

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक डूबे, दो की मौत


लखनऊ : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान उल्लास और उत्साह का माहौल अचानक गम और चीखों में बदल गया। बंधा रोड बैरल नंबर दो के पास चार युवक गोमती में डूब गए। सूचना के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस और गोताखोरों के टीम ने बुधवार को विशाल का शव देर शाम बरामद किया। अगले दिन (गुरुवार को) गोताखोरों की टीम ने एक और डूबे युवक राजा का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, अभी भी दो की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर हसनगंज अंबर सिंह के मुताबिक, खदरा रामलीला मैदान में रामनाथ निषाद समेत स्थानीय लोगों ने गणेशोत्सव का आयोजन किया था। बुधवार शाम करीब 100-150 लोग गणोश प्रतिमा विसर्जन गए थे। बंधा रोड पर बैरल नंबर दो के पास गोमती में गणोश प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। इस बीच करीब छह लड़के नदी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग आगे बढ़े और उन्होंने दो युवकों को निकाल लिया। जबकि गहरे पाने में जाने के कारण विशाल (17), विशाल (17), राहुल (20) और राजा (22) डूब गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस और गोताखोर एक घंटे बाद पहुंची। गोताखोर आनन-फानन नदी में उतरे उन्होंने जाल डालकर डूबे हुए युवकों की खोजबीन शुरू की। दो घंटे बाद विशाल को खोज निकाला। स्थानीय लोग पुलिस की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आज राजा का शव गोमती से बरामद किया गया। उधर, नरेंद्र और राहुल का कुछ पता नहीं चल सका। तलाश्‍ा जारी है। गोमती में चार युवकों के डूबने की सूचना पर देर शाम भाजपा विधायक नीरज बोरा मौके पर पहुंचे। बवाल बढ़ता देख विधायक ने उन्हें शांत कराया और तत्काल एनडीआरएफ की टीम बुलाई। टीम के जवानों ने अत्याधुनिक मोटर बोट और टार्च की मदद से नदी में डूबे युवकों की खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक आपरेशन चलता रहा। हादसे की सूचना से सभी के परिजन मौके पर पहुंचे। विशाल के पिता सुनील, मां सुलोचना व भाई आनंद का रो-रोकर बुरा हाल था। लापता दो युव‍कों की तलाश में लगे गोताखोरों की टीम को एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि वह शव घैला में डूबे युवक का हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button