जीवनशैली

गर्भधारण करने से पहले कब गर्भन‍िरोधक गोल‍ियों का सेवन बंद कर देना चाहिए?

अनचाहे गर्भ से बचने के ल‍िए बहुत सी महिलाएं या पार्टनर के साथ कंडोम या फिर गर्भनिरोधक गोलियों पर निर्भर रहती है। बर्थ कंट्रोल पिल्‍स अक्‍सर महिलाओं को ओव्युलेशन (स्त्री बीजजनन) को गर्भावस्था से बचाता है और जब महिलाएं गर्भधारण करने के बारे में सोचती है तो इन गोलियों का सेवन करना बंद कर देती हैं। मगर गोलियों के सेवन को बंद करने से महिलाएं एकदम से गर्भधारण नहीं कर सकती है उसके ल‍िए उन्‍हें कुछ समय लग सकता है। अगर आप गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन कर रही हैं और प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो आपको उन गोलियों के खत्म होने तक रुकना पड़ेगा उसके बाद आपके मासिक धर्म के चक्र के अनुसार गर्भावस्था धारण कर सकती हैं। कई महिलाओं के दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर गर्भनिरोधक गोलियों के बंद करने के बाद आपको कितना समय इंतजार करना।

ओरल पिल्‍स छोड़ने के बाद कितना इंतजार?
बर्थ कंट्रोल पिल्‍स बंद करने के बाद आपको गर्भवती होने से पहले दो से तीन मासिक धर्म चक्र इंतजार करना चाहिए। गोलियों के सेवन रोकने के बाद ओव्युलेशन में थोड़ा समय लगता है। कुछ महिलाओं का 1-2 हफ्ते में तो कुछ महिलाओं को कुछ महीने भी लग जाते हैं। अगर 8 हफ्तों में आपका मासिक धर्म चक्र सामान्य नही हो पाता हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप मासिक धर्म आने से पहले प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो हो सकता है आपने समय से पहले ओव्युलेशन कर ल‍िया हो तो यह थोड़ा आपके ल‍िए मुश्किल समय हो सकता है।

हार्मोनल उतार चढ़ाव
गोल‍ियां बंद करने के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल काफी उतार चढ़ाव आते है। कभी पीरियड समय से पहले आते है तो कभी देरी से। जब पीरियड समय से आने लगे तो समझ जाइए आपकी ओवरी गर्भधारण के ल‍िए तैयार है।

कुछ जल्‍दी हो जाती है प्रेग्‍नेंट
गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन बंद करने के तुरंत बाद ही आप प्रेग्नेंट हो जाते हैं। कुछ महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि गोलियों का सेवन बंद करते ही वह प्रेग्नेंट हो जाती है तो कुछ गोली ना लेने की वजह से भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं मगर आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की हर किसी का शरीर एक सा नहीं होता है। कुछ महिलाओं के हार्मोंस को संतुल‍ित होने में थोड़ा समय लगता है। ऐसा नहीं है कि आपमें गोल‍ियां लेने की वजह से कोई परेशानी हो गई। अगर गोलि‍यों के सेवन के बाद गर्भधारण करने में समय लगता है तो ये बिल्कुल सामान्य है।

डॉक्‍टर को जरुर द‍िखाएं
इस तरह से गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन के बाद आप प्रेग्नेंट हो सकते हैं। अगर आपको किसी भी चीज की परेशानी आ रही है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से मिलकर उनकी सलाह लें उसी के बाद सही तरीके से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना बंद करें। इससे आपकी सेहत पर असर नहीं पड़ेगा और प्रेग्नेंट होने में कोई परेशानी भी नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button