स्वास्थ्य

गर्भनिरोधक गोलियां से महिलाओं को हो सकती है कई खतरनाक बिमारी

महिलाएं और लड़कियां अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वो शायद ये नहीं जानती हैं कि ये गोलियां आपके लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होती हैं। इसलिए इन गोलियों का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। गर्भनिरोधक गोलियों के कई सारे साइडइफैक्ट होते हैं जिससे कई बार महिलाओं की जान भी चली जाती है।

गर्भनिरोधक गोलियां से महिलाओं को हो सकती है कई खतरनाक बिमारीकई बार तो डॉक्टर भी इन गोलियों का इस्तेमाल ना करने की सलाह देते हैं। इसलिए अगर आप इन गोलियों का इस्तेमाल कर भी रही हैं तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लें। नहीं तो आपके सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है। जानिए कैसे ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। डॉक्टर की मानें तो बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां लेनें से महिलाओं में बांझपन की समस्या भी हो सकती है।

इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से कई बार कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग, सांस लेने में परेशानी, शरीर में दर्द, तनाव, सूजन जैसी गंभीर परेशानियां होने लगती हैं। कई बार इससे महिलाओं का वजन भी unnatural तरीके से बढ़ने लगता हैं। जिससे वो कई गंभीर बिमारियों की चपेट में भी आ जाती हैं। वजन ज्यादा होने के कारण हार्ट , लिवर , अस्थमा , ब्लड प्रेशर या जॉन्डिस है जैसी कई बिमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसके सेवन से माइग्रेन जैसी बिमारी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन में बदलाव की वजह से मूड बदलेगा जिससे आपको बिना वजह का स्ट्रेस और तनाव होने लगता है और इसका असर आपके दिमाग पर पड़ता है। जो महिलाएं ड्रिंक और स्मोक करती हैं उन्हें तो गर्भनिरोधक गोलियों से बहुत ज्यादा दूर रहना चाहिए। इससे गोलियां असर तो करेंगी ही साथ ही कई गंभीर परेशानियां होने लगती हैं। साथ ही इन बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी लगातार बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button