जीवनशैली

गर्मी में मुंह के छालों को दूर भगाता है आइसक्रीम

जीवनशैली : गर्मी का मौसम हो, या ठंड की शाम…आइसक्रीम के शौकीन लोगों के लिए यह किसी भी समय खाई जा सकती है। आइसक्रीम खाना जितना मजेदार होता है, उतने ही बेहतरीन फायदे भी मिल जाएं तो बेशक यह सोने पर सुहागे वाली बात होगी। तो फिर बिना देर किए जान आइसक्रीम के फायदे : जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो काफी रिफ्रेश यानि ताजातरीन महसूस करते हैं। तो जब भी थकाऊ या बोझिल महौल से निकलना चाहें, आइसक्रीम खाइए। आसइक्रीम आपको ऊर्जा देती है और जब यह पूरी तरह से दूध, शकर और मेवों से बनी होती है, तो यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, मिनरल्स आदि। यह आपको अनावश्यक तनाव से दूर करती है और खुशी का संचार करने में मददगार है। बिगड़े हुए मूड को ठीक करने और गुस्सा शांत करने के लिए तो यह बेहतरीन उपाय है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह न केवल आपकी हड्डियों के लिए लाभकारी होती है, बल्कि कोलोन कैंसर से बचाने में भी सहायक होती है। मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो आइसक्रीम खाइए और छालों के दर्द व जलन से बचिए, क्योंकि आइसक्रीम ठंडक के साथ छालों को सुन्न कर देगी और आप राहत महसूस करेंगे।

Related Articles

Back to top button