Entertainment News -मनोरंजन

गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने दिया बेटे को जन्मए तीसरी बार पिता बने अर्जुन रामपाल

मुम्बई : अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। गैब्रिएला गुरुवार सुबह हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। इस खबर को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है। निधि ने लिखा-बच्चे के आगमन पर बधाई अर्जुन रामपाल। अर्जुन रामपाल तीसरी बार प‍िता बन गए हैं।

हालांकि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए ही गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। इससे पहले अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। 2008 में दोनों अलग हो गए। मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। ग्रेबिएला फिल्म ‘पलटन’ में नजर आ चुकी है जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था।

Related Articles

Back to top button