उत्तराखंडराज्य

गुलदार ने महिला को बनाया अपना निवाला, 3 दिन में ये दूसरी घटना

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह रुद्रप्रयाग में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया। जानकारी के मुताबिक जिले के जखोली ब्लॉक के बांसी-भरदार गांव में आज सुबह एक 32 वर्षीय महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। तीन दिन में यह दूसरी घटना है। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

सुधा देवी पत्नी भगत सिंह घास लेने के लिए जंगल गई थी, जहां गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। बता दें कि बीते छह नवंबर को भरदार क्षेत्र के सतनी गांव में 54 वर्षीय मदन सिंह को गुलदार ने निवाला बनाया था।

Related Articles

Back to top button