पर्यटन

गुलाबी होती है यहां की हर सुबह और शाम, पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए जरूर जाये इस जगह

अगर आप कला के शौकीन है और देश विदेश घूमना आपको पसंद है तो एक बार इटली के शहर रोम की सैर तो बनती है। सात पहाड़ियों से घिरे इस शहर की खासियत यहां की वास्तुकला है। तो इस बार विदेश की सैर का प्लान कर रहे हैं तो टिबर नदी के किनारे बसे शहर रोम जरूर जाएं। यहां की सैर करने के बाद आपको एहसास होगा कि इस शहर की सभ्यता कितनी पुरानी है। अपने पार्टनर के साथ रोम की भव्यता को निहारने का सुनहरा मौका मत जाने दीजिए। आइए जाने इटली के शहर रोम में कौन कौन सी चीजें हैं घूमने के लिए।

त्रास्तेवरे
टिबर नदी के एक तरफ अगर रोम बसा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ त्रास्तेवरे शहर। इस शहर की खासियत यहां की पतली और संकरी गलियां है जो पत्थरों से बनी हुई है। इस शहर में बहुत से सुंदर बगीचे और चर्च हैं। जिनको देखने का मौका आपको कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

पियाजा डेल
रोम में कई सारे पियाजा हैं। जैसे पियाजा नवोना, पियाजा डेल पोपोलो और कैम्पो डी’फियोरी। पियाजा डेल माइकलऐंजलो द्वारा 16वीं शताब्दी में डिज़ाइन किया गया पियाजा है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। इसकी सबसे खास बात इसकी बनावट है।

द ट्रेवी फाउंटेन
विशाल द ट्रेवी फाउंटेन तीन सड़कों के मुहाने पर स्थित है। यह रोम का सबसे बड़ा फाउंटेन है और विश्व के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर नदियों में सिक्का फेंकने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शाम के समय यहां का नजारा अद्भुत होता है।

बजिलिका की सैर
पियाजा सैन पिएत्रो और बजिलिका डी सैन पिएत्रो वैटिकन सिटी में हैं। यहां पर बहुत ही खूबसूरत कैथोलिक चर्च भी हैं। यहां कई स्टैच्यू, खूबसूरत गार्डन, कैफे और ऐतिहासिक इमारतों की सैर आप कर सकते हैं।

खाने के शौकीनों के लिए नहीं है कमी
रोम में खाने की बहुत सी किस्में मिल जाएंगी। यहां के कई लोकप्रिय व्यंजन हैं, जिन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है। सबसे बड़ी खास बात यह कि यहां का भोजन, हेल्दी फूड के तौर पर दुनियाभर में फेमस है। यहां के खाने में पड़ोसी देश सर्बिया, बुल्गारिया, और यूक्रेन का भी काफी प्रभाव देखने को मिलता है। रात के समय मौजमस्ती करने के लिए भी यह जगह आपके मुफीद है।

Related Articles

Back to top button