BREAKING NEWSTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

गेहूं लदा अनियंत्रित ट्रक चाय के खोखे पर पलटा, दो बच्चों समेत सात की मौत

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसावां क्षेत्र में हजरतपुर-म्याऊं मार्ग पर गेहूं के बोरों से लदा ट्रक चाय के खोखे पर पलट जाने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोक जताया है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उसावां क्षेत्र में हजरतपुर-म्याऊं मार्ग पर हंडौरा गांव के सामने स्पीड ब्रेकर के पास सामने आए जानवर को बचाने प्रयास में गेहूं के बोरों से लदे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और सड़क किनारे रखे सोनपाल के चाय के खोखे पर लट गया। घटना के समय वहां कांवड़ियों का जत्था सामान खरीद रहा था। उन्होंने बताया कि हादसे में चाय विक्रेता की दो नातिन समेत सात लोगों की ट्रक के नीचे दबने के कारण मृत्यु हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये। उन्होंनेे बताया कि मृतकों में कई कांवड़िये भी शामिल हैं। उन्होंनेे बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और वह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तत्काल जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे दबे लोगों एवं शवों को निकाला गया। मृतकों में सोनपाल की नातिन पांच वर्षीय काजल और दो वर्ष नंदिनी निवासी हड़ौरा की पहचान हो गई है। अन्य मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button