मनोरंजन

गोपी बहु के नाम से फेमस अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी को मर्डर केस में गिरफ्तार

टीवी शो साथ निभाना साथिया फेम गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी को गिर फ्तार कर लिया गया है। गुवाहटी से असम पु लिस ने देवोलीना को गिर फ्तार किया। दरअसल, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर किशोरीलाल के म र्डर केस में देवोलीना का भी हाथ शामिल होने का आरोप है। इसी वजह से उन्हें हिरा सत में लिया गया है। फिलहाल उन्हें घाटकोपर के पेंड नगर पुलिस स्टेशन में रखा गया है जहां देवोलीना से लगातार पूछताछ की जा रही है। डायमंड मर्चेंट राजेश्वर मिसिंग थे और पिछले महीने ही उनकी बॉ डी पनवेल के फॉरेस्ट एरिया में मिली है।

मुंबई पु लिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के हाउसिंग मिनिस्टर प्रकाश मेहता के पूर्व सचिव सचिन पवार और उसके साथी दिनेश पवार को गिर फ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी की ह त्या की साजिश का तानाबाना मुख्य आ रोपी सचिन पवार ने रचा था। इसके पीछे की वजह पैसों की लेनदेन और लिवइन रिलेशनशिप बताई जा रही है।

https://www.instagram.com/p/BrIE-ADFMzw/?utm_source=ig_embed

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सचिन पवार का एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। वहीं राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। बताया जा रहा है कि डायमंड मर्चेंट उदानी और आरोपी सचिन पवार बिजनेस पार्टनर थे। दोनों में पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

https://www.instagram.com/p/Bp_TukEHt0b/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि डायमंड मर्चेन्ट राजेश्वर किशोर उदानी 28 नवंबर को घर से यह कह कर बाहर गए थे कि वो कुछ घंटों बाद वापस आ जाएंगे. पुलिस के मुताबिक राजेश्वर की आखरी लोकेशन नवी मुंबई के रबाले इलाके में थी, लेकिन इसके बाद फोन बंद हो गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट कि लर ने आरोपी सचिन पवार के इशारों पर उदानी की गला दबाकर ह त्या कर दी.

Related Articles

Back to top button