फीचर्डव्यापार

घर बैठे SBI के लिए कीजिए ये छोटा सा काम, बैंक हर महीने आपको देगी 12 हजार रुपए

नई दिल्ली : अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कुछ काम के साथ कमाई भी करना चाहते हैं तो SBI आपको यह मौका दे रहा है। सोशल वर्क करने वाली SBI फाउंडेशन आपके लिए काम के साथ 12,000 रुपए महीने की कमाई का इंटर्नशिप प्रोग्राम लेकर आई है। 

घर बैठे SBI के लिए कीजिए ये छोटा सा काम, बैंक हर महीने आपको देगी 12 हजार रुपए इस प्रोग्राम का नाम रिसर्च इंटर्न है। इसके तहत अप्‍लाई करने वालों को रोजगार, डिसएबिलिटी और सोशल रिसर्च के क्षेत्र में एक प्रोजेक्‍ट पर काम करने का मौका मिलेगा। 

आप रिसर्च और सोशल वर्क करने में दिलचस्‍पी रखते हैं तो आप इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 15 मई 2018 है। आइए आपको बताते हैं SBI के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की बाकी डिटेल्‍स- 

मुंबई में करना होगा काम : 
इस इंटर्नशिप के लिए लोकशन मुंबई का नरीमन पॉइंट होगा। यानी आपको वहीं पर प्रोजेक्‍ट पर काम करना होगा। 

कितने दिन की इंटर्नशिप : 
इंटर्नशिप 2 महीने की होगी और इसके लिए आपको हर माह 12,000 रुपए मिलेंगे। यानी पूरी इंटर्नशिप के लिए आपको 24,000 रुपए का स्‍टाइपेंड मिलेगा। 

क्‍या होगा काम
– इंटर्नशिप के दौरान रिसर्च इंटर्न को कंटेंट और डाटा एनालिसिस, रिसर्च या पॉलिसी वर्क, पॉलिसी एनालाइजेशन और इंटरप्रिटेशन, स्‍टेटिस्टिक्‍स, सही और गलत प्रणालियों की पहचान, रिपोर्ट तैयार करना आदि जैसी चीजों पर काम करने होगा। 

 

Related Articles

Back to top button