ज्ञान भंडार

घर में टूट बर्तन रखने से बिगड़ सकता है वास्तु, आ जाएगी कर्ज लेने की नौबत

वास्तु शास्त्र में आज जानेंगे घर में टूटे बर्तनों और अष्टकोणीय आईने के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे व दरार वाले बर्तनों को कभी भी जगह नहीं देनी चाहिए। ऐसे बर्तनों में खाना खाने से घर में परेशानी बढ़ती है। मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और कई बार कर्ज लेने की नौबत भी आ जाती है।

इसलिए कभी भी टूटे या दरार वाले बर्तनों को घर में जगह नहीं देनी चाहिए। साथ ही टूटी हुई खाट का उपयोग भी नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा आप उत्तर दिशा की तरफ अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आईना लगा सकते हैं। घर में इस तरह का आईना लगाने से बहुत से शुभ फल मिलते हैं। कर्ज और अन्य प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं।

Related Articles

Back to top button