ज्ञान भंडार

घर में सुख-समृद्धि, धन-सम्पत्ति चाहते हैं तो जरुर लगाये ये पौधे

हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और धन-सम्पत्ति के बढ़ाने के लिए पौधों का भी अपना अहम रोल होता है। आजकल शहरी जीवन में हमारे घर में इतना स्पेस नहीं होता कि हम पेड़-पौधे लगा सकें। अगर आपके घर में जगह है तो आप इन पेड़ों को अवश्य लगायें। ये आपके और आपके परिवार के जीवन में खुशहाली लेकर आएंगे।

तुलसी का पौधा हमारे लिए एक पौधा ही नहीं बल्कि सनातन धर्म को माननेवालों के परिवार का एक हिस्सा है। रोज सुबह इसमें जल भी अर्पित किया जाता है। तुलसी हमारे घर के माहौल को हमेशा पवित्र रखती है।

शनिदेव को शांत करने के लिए शमी वृक्ष की बहुत उपयोगिता है। विजय दशमी में इसकी पूजा की जाती है। शमी पेड़ का अगर आपके घर में लग जाये तो यह आपके घर में संपन्नता लेकर आएगा।

केले के पौधे को घर में लगाने से आध्यात्मिक फायदा होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। हमारे हिन्दू रीति-रिवाज में केले के पौधे की पूजा की जाती है।

मीठा नीम अगर घर में लग जाये तो पर्यावरण साफ रहता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल हम भोजन में भी कर सकते हैं।

पीपल का पेड़ 24 घंटे कार्बन डाई ऑक्सइड को सोखता है। हम घरों में इस पेड़ को नहीं लगा सकते क्योंकि इसकी जड़े फैलती हैं। लेकिन शनिवार को पीपल पर सभी देवताओं का वास होता है। आप अपने आसपास पार्क इत्यादि में लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button