ज्ञान भंडार

चलिए बताते है आपको सफलता के 10 सूत्र

sucess-best-keys_57f21193c8289जिस तरह शरीर में प्राण का महत्त्व है , उसी तरह जीवन में सफलता का महत्त्व है | उद्देश्य हीन जीवन स्वयं में बोझिल और रस हीन है | पुरुषार्थ कर चुनोतियों से पार पाना ही जीवन है , और इसमे सफलता अनिवार्य शर्त | आइये जाने सफलता के कुछ प्रमुख सूत्र ….

1  अपने अनुभव को अपना शिक्षक बनाये और जिंदगी की हर सीख को आत्मसात करे |
2  साधन, साध्य , संयम और समय में सम्मनव्य जितना सटीक होगा, आप उतना अधिक सफल होते जाएंगे|
3  याद रखे तैयारी जितनी अच्छी जीत उतनी पक्की|
4  अपनी प्राथमिकता तय करे, और उसके अनुसार काम करे |
5  अपनी आवश्यकता अनुसार हर दिन कुछ नया सीखते रहे |
6  सकारात्मक रहे, योजनाओं को त्वरित  लागु करे|  
7  खुद से सच बोले , अपनी गलतियों पर पछतावा करने के बजाये उन्हें जल्द से जल्द सुधारे|
8  अपना सारा ध्यान लक्ष्य एवम उसकी  परिणामकारकता  पर रखे |
9  काम के दौरान अपनी गुणवत्ता का ध्यान रखे |
10 अच्छे दोस्त बनाये , संगत का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सर्वाधिक पड़ता है

Related Articles

Back to top button