अजब-गजब

चार साल से बना रहे थे शारीरिक सम्बन्ध, फिर भी वर्जिन है महिला


चीन में रहने वाले दम्पति शादी के 4 साल बाद संतान नहीं होने के कारण बहुत परेशान थे। जब दोनों उपचार के लिए डॉक्टर के पास जब वह पहुंचे तो रिपोर्ट में कुछ ऐसा सामने आया जिससे डॉक्टर भी हैरान हो गए। दरअसल, दम्पति 4 साल से शारीरिक संबंध बना तो रहे थे, लेकिन महिला वर्जिन है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गर्भधारण के लिए दम्पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएं। यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब दोनों डॉक्टर के पास पहुंचे। वहां 26 साल के पति और 24 साल की महिला ने अपनी परेशानी डॉक्टर से शेयर की। डॉक्टर को महिला ने बताया कि शारीरिक संबंध की प्रक्रिया उनके लिए बहुत पीड़ादायक रही है और इसमें बहुत अधिक दर्द होता है।

डॉक्टर ली होंगमई ने आगे जब और चेकअप किए तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध को लेकर काफी अनभिज्ञता है। डॉक्टर का कहना है कि शुरुआत में ऐसा लगा कि शायद महिला को शारीरिक संबंध बनाते समय पीड़ा होती हो क्योंकि कुछ महिलाओं के साथ ऐसी परेशानी होती रही है। जब मरीज से आगे पूछताछ हुई तो पता चला कि कपल पिछले चार साल से शारीरिक संबंध तो बना रहे थे पर वह प्राकृतिक तरीके से नहीं था और इस वजह से महिला गर्भधारण भी नहीं कर सकी और अब तक वर्जिन है। जब महिला की जांच की तो पता चला कि वैवाहिक होने के बाद भी वह वर्जिन ही हैं। इसके बाद दोनों को डॉक्टरों ने गर्भधारण और शारीरिक संबंध से संबंधित उचित सलाह कपल को दी।

Related Articles

Back to top button