मनोरंजन

चित्रहार शो की होस्ट 20 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी…

देश में टीवी के शुरुआती दौर में जिन कार्यक्रमों ने धूम मचाई थी, आज भी उनकी यादें करोड़ों जहन में ताजा है। भारतीय लोक सेवा प्रसारण ‘दूरदर्शन’ पर आने वाले ये सीरियल्स की पहुंच हर घर में हुआ करती थी। ऐसा ही एक शो था चित्रहार। इसे हर शुक्रवार प्राइम टाइम पर प्रसारित किया जाता था। आधे घंटे के इस शो में नए ताजे गाने सुनाए जाते थे जिसे सुनकर दिल को सुकून मिलता था। इस शो को तराना राजा ने 2001 से 2004 तक होस्ट किया था। तो चलिए Throwback Thursday में आज बात करते हैं तराना राजा की।

दिल्ली में 1977 में जन्मी तराना मुंबई में पली बढ़ीं। तराना एमबीए करना चाहती थीं लेकिन कॉलेज के दिनों मे उनके किसी दोस्त ने रेडियो में ओपनिंग के बारे में बताया। तराना वहां ऑडिशन के लिए गईं और उन्हें जॉब मिल गई।

इसके बाद उन्हें कई शो होस्ट करने का मौका मिला। यहां से शुरू हुआ तराना का करियर क्योंकि इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने टीवी के कई सारे विज्ञापनों में भी काम किया है। वह कत्थक की ट्रेंड डासंर भी हैं।

बात करें चित्रहार शो की तो इस शो के दौरान उन्हें खूब पसंद किया गया। शो में वो ये बताती थीं कि कौन सा गाना इस हफ्ते टॉप पर रहा। चित्रहार शो के प्रति ये दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं थी, बल्कि ये कार्यक्रम विदेशों में भी काफी प्रचलित था। इसके अलावा तराना राजा की एकरिंग को भी खूब पसंद किया जाता था। उनके घुंघराले बाल और बोलने का स्टाइल लोगों को शो से जोड़े रखता था।

तराना राजा ने करीब पांच फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्हें कई टीवी शोज में देखा जा चुका है। तराना आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। 

Related Articles

Back to top button