अद्धयात्म

चीनी वास्तु यानी की फेंगशुई के इस उपाय से कभी नहीं रहती घर पर पैसों की कमी

फेंगशुई में घर पर सुख-समृद्धि लाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जो भी व्यक्ति इन उपायों को अपनाता है उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती। आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय… 1- चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में 3 टांगों वाले मेंढक जो अपने मुंह में सिक्के लिए हुए होते हैं उसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के अंदर मुख्य दरवाजे के पास रखने पर कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती।

2- तीन टांगों वाले मेंढक के अलावा फेंगशुई में लंबी आयु के लिए बांस के पौधे को रखने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है। बांस के पौधे में हर विपरीत परिस्थितियों में लड़ने की क्षमता होती है। इसे घर पर रखने से भाग्य का साथ मिलता है।

3- चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में घर के मुख्य दरवाजे पर छोटी-छोटी घंटी लटकाने पर घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।

4- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मछलियां रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। एक्योरियम को अपने घर के मुख्य कमरे में पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। एक्योरियम में 9 गोल्डफिश रखनी चाहिए जिसमें 8 सुनहरी और 1 काले रंग की मछली होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button