अजब-गजब

चीन का एक ऐसा गांव, जहां जाते ही इंसान हो जाता है बौना

चीन लगातार अपने नए नए प्रयोगों की वजह से पूरी दुनिया मे चर्चा का विषय बना रहता है। कभी चीन अपने आविष्कार से धमाका करता है तो कभी कृत्रिम सूरज बनाने की वजह से चर्चा का विषय रहता है। अगर हम तकनीक की बात करे तो चीन का एक अलग ही रूतबा है। लेकिन आज आपको चीन का एक ऐसा मामला बता रहे है। जिसके बार मे जानकर हर कोई चौक जाता है।

चीन का एक ऐसा गांव, जहां जाते ही इंसान हो जाता है बौना दरअसल, चीन में एक ऐसा गांव है जहां पर जाने वाला हर इंसान बौना हो जाता है। और अपनी इस खासियत की वजह से यह पूरे विश्व में फैमस है। चौकांने वाली बात तो यह है कि इस गांव में 70 प्रतिशत लोग बौने है। यहां पर किसी की भी लंबाई तीन फिट से अधिक नहीं है।

जिसके चलते यहा पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। जानकारी के अनुसार चीन के शिचुआन में स्थित इस गांव का नाम यांग्सी गांव है। आपको ये जानकर आश्यर्च होगा कि यहां पर पिछले 60 सालों से वैज्ञानिक शोध मे लगे हुए हैं। लेकिन वह भी किसी निर्णय तक नहीं पहुचं पाए है।

वहीं अपनी हाइट को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि उन पर किसी बुरी शक्ति का साया है। जिसकी वजह से इनकी लंबाई नहीं बढ़ पाती है। और यह बौने ही रह गए है। साथ ही उनका कहना है कि उन्होंने अपने पूर्वजों की अंतिम क्रिया सही तरीक से नहीं की जिसके चलते उनका ये हाल हुआ है।

हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि यहां कि जलवायु इसके लिए अधिक जिम्मेदार है। लेकिन अभी तक पूर्ण तरीके से इसका निर्णय नहीं हो पाय है। कि ऐसा क्यों होता है।

Related Articles

Back to top button