अन्तर्राष्ट्रीय

चीन, जापान के बीच आठ साल के बाद आर्थिक वार्ता

चीन और जापान के बीच करीब आठ साल बाद उच्च स्तरीय आर्थिक वार्ता हुई. यह वार्ता दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत हैं. जापान- चीन उच्च स्तरीय आर्थिक वार्ता तोक्यो में सोमवार को हुई. अगस्त 2010 के बाद यह ऐसी पहली वार्ता है. चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी ने अगुवाई की. साल 2009 के बाद यह पहली किसी चीनी विदेश मंत्री की जापान यात्रा है.चीन, जापान के बीच आठ साल के बाद आर्थिक वार्ता

बहरहाल दोनों देशों से आयात पर सीमाशुल्क लगाने और अमेरिकी आयातों के लिए अपने- अपने देश में और अधिक बाजार खोलने की मांग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कदमों के बावजूद एशिया की इन दो बड़ी आर्थिक शक्तियों के पास सहयोग के कारण हैं.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे इस सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए अमेरिका जाने वाले हैं. 

Related Articles

Back to top button