Travel News - पर्यटन

चीन तेजी से बन रहा है भारतीयों का पसंदीदा पर्यटन स्थल, 1 साल में 6 लाख लोग गए घूमने

बीजिंग चीन भारतीय पर्यटकों के लिए पर्यटन के लिहाज से सबसे लोकप्रिय स्थालों में तेजी से शुमार हो रहा है। यह बात चीन के एक अधिकारी ने कही। हाल के कुछ सालों में भारत से दूसरे देशों में पर्यटन करने वालों की संख्या में बढ़ोारी देखी गयी है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों ने चीन को प्रमुख स्थल के रूप में चुना।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, अनुमान है कि भारत से पर्यटन के लिए दूसरे देश जाने वाले पर्यटकों की संख्या वर्ष 2020 तक 5 करोड़ पहुंच जायेगी, जबकि 2016 में यह संख्या 2.18 करोड़ थी।

दिल्ली में चीन के राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के अधिकारी तियान शिंग ने खुलासा किया कि 2014 में 7,09,900 भारतीय पर्यटकों ने चीन की यात्रा की, जो कि 2013 के मुकाबले 4.46 प्रतिशत अधिक थी। साल 2015 में यह आंकड़ा बढ़कर 730,500 हो गया और 2016 के सिर्फ 9 महीनों में यह आंकड़ा 600,900 पहुंच गया था।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button