अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में महिला ने चाकू से 14 बच्चों को घायल किया

बीजिंग : चीन के चोगकिंग में एक किडरगार्टन में एक महिला ने चाकू से 14 बच्चों को घयाल कर दिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 39 वर्षीया महिला बनान जिले के एक स्कूल परिसर में उस समय घुसी जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। प्रशासन ने अभी इस हमले के पीछे के उद्देश्य के बारे में कुछ नहीं बताया है। महिला का उपनाम लियु बताया है। उसे घटनास्थला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन मीडिया रिपोटरें का खंडन कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि इस हमलें में दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अफवाहों के प्रसार से बचने का भी आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button