टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने किया ब्लास्ट, छह जवान घायल

नई दिल्ली : अपने मकसद में नाकाम रहे नक्सलियों ने आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाया है। महादेव घाट इलाके में नक्सलियों ने एन्टी लैंड माइंस वेहिकल में ब्लास्ट किया है। विस्फोट में बीएसएफ के 6 जवान घायल हुए हैं जिनमें से दो घायल जवानों हालात नाजुक बताई जा रही है। घायल जवानों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी की दूरी पर बुधवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। गौरतलब है कि एसपी मोहित गर्ग ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। महादेव घाट इलाके में IED ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की, अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है।

Related Articles

Back to top button